शेखचिल्ली की कहानियां
शेखचिल्ली की कहानियां
दादी-नानी की कहानियों में एक मजेदार नाम 'शेखचिल्ली' का भी आता है। शेखचिल्ली के किस्सों ने कई लोगों का बचपन यादगार किया है। शेख चिल्ली की कहानी पढ़ने वालों और सुनने वालों को ठहाका लगाने पर मजबूर करती है। माना जाता है कि शेखचिल्ली नामक व्यक्ति हरियाणा से संबंध रखता था। वहां उसके नाम का एक मकबरा भी है। इस दिलचस्प व्यक्ति के नाम कई मजेदार कहानियां दर्ज हैं, जिसमें यह उटपटांग कारनामे करता दिखाई देता है। शेख चिल्ली के किस्से में आप इसे कभी किसी बुरे सपने से जूझता, तो कभी ख्याली पुलाव बनाता पाएंगे। इन साहब की निडरता देखकर भी आप दंग रह जाएंगे, क्योंकि किराए के शाही कपड़े पहनकर जश्न में शरीक होने का साहस शेखचिल्ली ही दिखा सकता है। अपने इन्हीं कारनामों के कारण हमारा प्यारा शेखचिल्ली कई बार हंसी का पात्र भी बन जाता है। वहीं, शेख चिल्ली की कहानियों में आप इसकी चतुराई भी खूब देखेंगे। शेखचिल्ली के किस्से मजेदार होने के साथ-साथ सीख देने का काम भी करते हैं। इसलिए, बच्चों के मनोरंजन के लिए शेख चिल्ली की कहानियां अच्छी मानी जा सकती हैं। यही वजह है कि हमने अपने कहानियों के सफर में शेखचिल्ली की कहानियां भी शामिल की हैं। आइये, शुरू करते हैं शेख चिल्ली के कारनामे का रोमांचक सफर।
Responsive Image Gallery
Resize the browser window to see the effect.
Add a description of the image here
Add a description of the image here
Add a description of the image here
Comments
Post a Comment